Home Featured संविधान में सबसे महत्वपूर्ण आरक्षण प्रणाली बाबा साहब की देन : लक्ष्मी पासवान।
January 27, 2021

संविधान में सबसे महत्वपूर्ण आरक्षण प्रणाली बाबा साहब की देन : लक्ष्मी पासवान।

दरभंगा: बहदादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में डॉ० भीमराव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा का अनावरण व उद्घाटन गणतंत्र दिवस के मौके पर किया गया। प्रतिमा का अनावरण व उद्घाटन बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख ललित मंडल, उप प्रमुख ममता देवी, देकुली पंचायत के मुखिया नंदलाल ठाकुर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित लक्ष्मी पासवान ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रालोसपा दलित प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव लक्ष्मी पासवान ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर सामाजिक कार्य करने के साथ – साथ लोगों को शिक्षा का भी महत्व भी समझाए। उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति लड़ने के लिए और जाति व्यवस्था को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जाति के विनाश पर भी एक पुस्तक लिखी, जिसमें उन्होंने जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव के गंभीर प्रभावो के विषय में चर्चा की। रालोसपा नेता ने आगे कहा कि सामाजिक कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण लोगों ने उन्हें बाबासाहेब के नाम से संबोधित करना शुरू कर दिया।

उन्होंने भारत के संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसीलिए उन्हें भारतीय संविधान का रचयिता भी कहा जाता हैं। श्री पासवान ने आगे कहा कि बाबा साहब के कारण ही भारतीय संविधान में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा आरक्षण प्रणाली जोड़ी गई, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग और उनकी जीवनशैली में सुधार के साथ-साथ उन्हें आगे उत्थान की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सामाजिक कार्य और लोगों के उत्थान के प्रति, उनके योगदान के लिए उन्हें भारत में बहुत सम्मान के साथ याद किया जाता है।

रालोसपा नेता ने आगे कहा कि उन्हें केवल हमारे देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी लोग याद करते हैं। उन्होंने इस मौके पर सरकार एवं प्रशासन से मांग किया कि बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय की तरह ही दरभंगा जिला एवं पूरे बिहार के प्रखंड मुख्यालय में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदम कद प्रतिमा निर्माण किया जाए। मौके पर पंचायत समिति सदस्य मणिकांत बेलदार, शिव शंकर लाल देव, सकलदीप राम, गंगा प्रसाद साह, रजनी देवी, ललन मंडल, बीडीओ प्रदीप झा समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कर्मी भी मौजूद थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…