Home Featured नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
January 29, 2021

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में गांव में पंचायत कर शर्मसार करने वाला फैसला सुनाने का मामला भी सामने आया है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को पंचायत द्वारा महज दो चप्पल मारने और 11 हजार जुर्माने की सजा सुनायी गयी। जुर्माना की राशि नही मिलने पर लड़की के परिजन थाना पहुँचे और तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी 55 वर्षीय विजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि 25 जनवरी को यह घटना घटी। आरोपी ने नाबालिग लड़की को बुलाकर उसे भूसा घर मे ले जाकर मुंह दबा कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे दस रुपये देकर घर भेज दिया।

लड़की रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। लड़की के परिजनों ने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद 26 जनवरी को ग्रामीणों ने पंचायत बुलायी और आरोपी को दो चप्पल मारा गया तथा 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 27 जनवरी को आरोपी द्वारा जुर्माने की राशि देने से मना कर दिया गया और पीड़ित पक्ष को भगा दिया गया। तब जाकर मामला पुलिस के पास पहुँचा।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

Share

Check Also

दरभंगा में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे चिराग पासवान और शाहनवाज हुसैन।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच बुधवार को लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरा…