Home Featured नौ दिनों से गायब युवक की नदी में तैरती मिली लाश, हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की आशंका।
February 9, 2021

नौ दिनों से गायब युवक की नदी में तैरती मिली लाश, हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की आशंका।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लगता है दरभंगा को किसी की नजर लग गयी है। हत्या, लूट आदि आम बात हो गयी है। लाशों का मिलना भी जारी है। इसी क्रम में शहर के नगर थाना क्षेत्र के किलाघाट से नौ दिनों पूर्व लापता युवक का शव मंगलवार को बागमती नदी के इमलीघाट के पास से मिला है। युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगा देने की आशंका व्यक्त की गई है। पैर और कोमल अंग रस्सी से बंधे मिले है। बदन पर कई जख्म के निशान भी पाए गए हैं। युवक की पहचान रामबाबू महतो के 26 वर्षीय पुत्र अजय कुमार महतो के रूप में हुई है। जैसे ही शव मिलने की सूचना आई। उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष बुद्धदेव राम सदल पहुंचे। काफी मशक्कत बाद नदी से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक के परिजनों के मुताबिक अजय एक फरवरी की शाम से लापता था। रात्रि में जब वह अपने घर नहीं आया तो घर के लोग परेशान हुए। अनहोनी की आशंका पर दो फरवरी को उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस को जानकारी दी कि अजय खाना खा रहा था। इसी बीच उसके मोबाइल पर फोन आया और वह अचानक खाना छोड़कर बाहर चला गया। जब वह नहीं लौटा तो उसके नंबर पर कई बार फोन किया। लेकिन, उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से अजय का शव मिला है। उससे एक बात साफ हो गई है कि उसकी हत्या कर शव को भारी सामान के सहारे नदी में फेंक दिया गया। यहीं कारण है कि नौ दिनों के बाद नदी में शव उपलाता हुआ मिला। पैर और शरीर के कोमल अंगों के बंधे रहने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
मामले की जांच कर रहे थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना हत्या की प्रतीत हो रही है। अजय के मोबाइल का सीडीआर निकाला गया है। बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। स्वजनों की ओर से मामले में अबतक किसी को नामजद नहीं किया गया है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…