Home Featured भाजपा से सफर शुरू कर जदयू के कद्दावर नेता बन चुके हैं संजय झा, पुनः मंत्री बनने पर बधाइयों का तांता।
February 9, 2021

भाजपा से सफर शुरू कर जदयू के कद्दावर नेता बन चुके हैं संजय झा, पुनः मंत्री बनने पर बधाइयों का तांता।

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी से राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाले संजय झा आज जदयू के कद्दावर नेता बन चुके हैं। मंगलवार को वे पुनः नीतीश सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने मैथिली में मंत्री पद की शपथ ली। पिछली सरकार में वे जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय झा फिलहाल विधान परिषद सदस्य हैं। उनके मंत्री बनाए जाने से जिले में खुशी की लहर है। इससे पूर्व वे भाजपा में रहते हुए भी वर्ष 2006 में विधान पार्षद बनाए गए थे। भाजपा में वे अरुण जेटली के करीबी माने जाते थे। बाद में वे जदयू में शामिल हो गए। इसके बाद वे राज्य योजना पर्षद के सदस्य बनाए गए। 2019 में विधान परिषद उप चुनाव में जदयू उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध विधान पार्षद चुने गए। उसी वर्ष तत्कालीन मंत्री ललन सिंह के सांसद बन जाने के बाद उन्हें जल संसाधन मंत्री बनाया गया था। इस बार चुनाव के बाद सरकार गठन के समय से ही उनके मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

संजय कुमार झा मूलरूप से मधुबनी जिला के झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम गांव के रहने वाले हैं। हालांकि, शुरूआती दौर से ही उन्होंने दरभंगा को अपना राजनीतिक क्षेत्र चुनाव। करीब 53 वर्षीय संजय जेएनयू विवि, दिल्ली से इतिहास में स्नातकोत्तर डिग्रीधारी हैं। संजय झा को मिथिलांचल में जदयू का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में वे दरभंगा सीट से मैदान में उतरे थे। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

संजय झा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से जिले में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा है। लोग यह आशा व्यक्त कर रहे हैं कि एक बार फिर से उन्हें जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाए जाने से स्थानीय क्षेत्र सहित पूरे बिहार के रूके हुए कार्याें में तेजी आएगी।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…