Home Featured भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने किया प्रेसवार्ता, बताए सरकार की उपलब्धि।
March 22, 2021

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने किया प्रेसवार्ता, बताए सरकार की उपलब्धि।

दरभंगा: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने सोमवार को परिसदन में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए कार्यों को प्रमुखता से रखा। कहा कि नरेंद्र मोदी ने बदलाव की शुरुआत की और समावेशी, विकासोन्मुख और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने अंत्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और पहल का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए स्पीड और स्किल पर काम किया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रिकॉर्ड गति से गरीबी को खत्म कर रहा है। इसका श्रेय केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए लिए गए विभिन्न फैसलों को जाता है। मौके पर जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, प्रदेश मंत्री डॉ. धर्मशीला गुप्ता, ज्योति कृष्ण झा लवली, सुजीत मल्लिक, अभय झा, अमलेश झा, संजीव साह, कन्हाई पासवान, प्रेम कुमार रिंकू, ध्रुव मंडल, संतोष पासवान, ज्वाला चंद्र चौधरी, संतोष पोद्दार, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा आदि थे। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवटोलिया स्थित उनके आवास पर जाकर पाग व चादर से उनका स्वागत किया।

उन्होंने अपने स्वागत से अभीभूत होकर पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया और विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। स्वागत करते वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय पासवान, आईटी सोशल मीडिया के क्षेत्रीय प्रभारी मुकुन्द चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, अवधेश झा, सुबोध चौधरी, वेंकेटेश भारद्वाज, देवेन्द्र झा थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…