कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय भागवत कथा।
दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड के उघड़ा गांव में स्थानीय ग्रामवासियों के सहयोग से 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। व्यास पीठ पर वैदिक रीति नीति एवं मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना की गई। भागवताचार्य पंडित बालव्यास रामजी महाराज ने कहा कि कलयुग में भागवत कथा कराने एवं सुनने का बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने भागवत कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने को कहा।
उघरा गांव के उग्रनाथ महादेव मंदिर स्थित श्रीमद् भागवत पंडाल से वैदिक रीति के साथ शुरू हुई कलश शोभायात्रा में गांव की कुमारी कन्याओं ने सैकड़ो की संख्या में कलश यात्रा में शामिल होकर सिर पर कलश रख कर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा माधोपुर,कसमा और दरगाहपूर होकर सीढ़ी पोखर से कलश भरकर श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में कलश स्थापना की गई।
आयोजकों ने कहा कि भागवत कथा प्रतिदिन बालव्यास रामजी महाराज द्वारा अपराह्न के 3 बजे से सांय 7 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। इस श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन से समूचा क्षेत्र भक्तिमय का वातावरण बना हुआ है,भागवत कथा में क्षेत्र लोग बड़ी तादात में उघरा गांव की ओर रुख कर रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विकास झा, सूमन्त झा, दिवाकर झा, मनोज झा, अशोक झा, सुशांत झा, शैलेन्द्र झा महापात्र, कुंदन झा महापात्र, शुभम् झा, रामकलीत झा आदि मौजूद थे।
मृतक के परिजनों को विधायक ने सौंपा चार चार लाख का चेक।
दरभंगा: बेनीपुर के विधायक डॉ विनय कुमार चौधरी ने गुरुवार को बेनीपुर प्रखंड के पोहद्दी गांव…