Home Featured ओवरब्रिज निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दिए जाने केलिए सांसद ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह।
April 9, 2021

ओवरब्रिज निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दिए जाने केलिए सांसद ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह।

दरभंगा: सांसद गोपाल जी ठाकुर ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में किये गए एक और प्रयास की जानकारी मीडिया को दी है।

उन्होंने बताया है कि दरभंगा में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दिए जाने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से फोन पर बात कर आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (बीआरपीएनएनएल) के कार्यपालक अभियंता से भी फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि 10 में से नौ आरओबी का प्राक्कलन तैयार है। निर्माण कार्य को प्रारंभ करने के लिए अंतिम प्रशासनिक स्वीकृति दी जानी है। सांसद ने कहा कि दरभंगा के सभी नौ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 635 करोड़ की लागत से होगा। दरभंगा-लहेरियासराय के बीच फाटक संख्या 21 चट्टी गुमती, 25 दोनार गुमती, लहेरियासराय- थलवारा के बीच फाटक संख्या 18 पंडासराय गुमती, दरभंगा- काकरघाटी के बीच फाटक संख्या 28 कगवा गुमती, काकरघाटी- तारसराय के बीच फाटक संख्या 32 बिजुली गुमती, फाटक संख्या 39 सकरी यार्ड, दरभंगा-मोहम्मदपुर के बीच फाटक संख्या एक बेला गुमती, दो दिल्ली मोड़ व 10 कमतौल का प्राक्कलन तैयार है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…