Home Featured हल्की बारिश ने ही खोल दी नगर निगम के बारिश पूर्व तैयारियों के तमाम दावों की पोल।
May 7, 2021

हल्की बारिश ने ही खोल दी नगर निगम के बारिश पूर्व तैयारियों के तमाम दावों की पोल।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम की बारिश पूर्व तैयारियों की पोल शुक्रवार को एकबार फिर खुल गयी। हर वर्ष बारिश और जलजमाव के बाद नालों की सफाई, पुराने नालों का जीर्णोद्धार, नये नालों का निर्माण एवं जल निकासी की अन्य व्यवस्थाओं की कवायद तेज होती है। पर जब अगलीबार हल्की भी बारिश आये तो सारे तैयारियों की पोल खुल जाती है।
ऐसा ही नजारा एकबार फिर शुक्रवार को दिखा, जब हल्की बारिश के बाद ही कई स्थलों पर जलजमाव का नजारा दिखने लगा। लहेरियासराय के जीएन गंज, दारुभट्टी चौक के निकट, बाकरगंज, करमगंज, इस्माइलगंज आदि मुहल्लों में भी जलजमाव का नजारा दिखा। नजारों के साथ साथ स्थानीय लोगों का आक्रोश भी नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति दिखा। लोग वार्ड पार्षद से लेकर विधायक तक पर खुलेआम आक्रोश व्यक्त करते दिखे।
अब देखने वाली बात होगी कि इसबार भी बारिश में शहर को तैरने से बचाने में नगर निगम कामयाब होगा, या फिर शहर वासियों को हर वर्ष की भांति उस वर्ष भी भगवान भरोसे ही रहना पड़ेगा!

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…