Home Featured ऑक्सीजन केलिए खाली सिलेंडर लेकर दर दर भटक रहे हैं होम आइसोलेटेड मरीजों के परिजन।
May 8, 2021

ऑक्सीजन केलिए खाली सिलेंडर लेकर दर दर भटक रहे हैं होम आइसोलेटेड मरीजों के परिजन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कोरोना महामारी के दौड़ में जहां सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत है, वहीं निजी स्तर पर भी लोगों को ऑक्सीजन नही मिल पा रहा है। लोग जगह जगह सिलेंडर लेकर ऑक्सीजन गैस के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां भी भटक रहे हैं।
दरअसल, बहुत से लोग कोरोना पेशेंट को घर मे आइसोलेट करके उनका इलाज घर में करवा रहे हैं। उन मरीजों केलिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होने पर लोग जगह जगह दौड़ते हैं, पर ऑक्सीजन की उपलब्धता नही मिल पाती।
ऐसे ही कुछ परिजन शहर के रहमगंज अवस्थित मेधा ट्रेडर्स में ऑक्सीजन केलिए शनिवार को पहुँचे थे। पर वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। ऑक्सीजन वहां भी उपलब्ध नही था।
लोगो ने बताया कि जगह जगह ढूढने पर भी ऑक्सीजन नही मिल रहा है। ज्यादा पैसे देकर भी किसी तरह एकबार जुगाड़ हो भी गया, तो भी फिर दुबारा मिलने की उम्मीद नही रहती।
उक्त डिस्ट्रीब्यूटर के यहां बाहर में कई खाली सिलेंडर भी रखे थे। डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा लगातार सप्लायर से संपर्क किया जा रहा था, ताकि ऑक्सीजन की आपूर्ति उपभोक्ताओं को किया जा सके।
उक्त ट्रेडर्स के कर्मी गौरव कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण ऑक्सीजन का डिमांड अचानक बढ़ गया है। कई प्राइवेट हॉस्पिटल को वे सप्लाय दे रहे हैं। सप्लायर द्वारा भी पर्याप्त सप्लाई नही दिया जा रहा है। आज दस बजे एक खेप आयी, उसके बाद अगली खेप नही आयी। पहली खेप कुछ अस्पतालों को सप्लाय करने में खत्म हो गयी। अब अगली खेप का इंतजार है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…