Home Featured पुलिस वैन की ठोकर से युवक बुरी तरह घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
May 16, 2021

पुलिस वैन की ठोकर से युवक बुरी तरह घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक स्थित गंज चौक के पास पुलिस वैन की ठोकर से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस वैन की ठोकर से घायल होने के वाबजूद चालक ने अपनी गाड़ी को नही रोका। इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश हो गया। लोगो ने दरभंगा-बेनीपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक सड़क के किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार में दरभंगा से बेनीपुर की ओर जा रही पुलिस वैन युवक को ठोकर मारते हुए निकलते बनी। इसके बाद परिजन अस्पताल ले जाने के लिए चिल्लाते रहे। लेकिन किसी ने एंबुलेंस तक को फोन नहीं किया। फिर घायल युवक का भाई किसी तरह ऑटो को रुकवा कर, घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

वहीं इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को लगी। थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। उन्होंने बताया कि घायल युवक का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…