Home Featured सड़कों पर खुद निकलकर एसएसपी ने लिया लॉकडाउन-2 का जायजा।
May 17, 2021

सड़कों पर खुद निकलकर एसएसपी ने लिया लॉकडाउन-2 का जायजा।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लॉक डाउन के दूसरे फेज को सफल बनाने हेतु दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम खुद सड़को पर उतर कर सरकार के द्वारा जारी नए गाइडलाइन को पालन करवाते नजर आये। इस दौरान सड़क पर आते जाते गाड़ियों की सघन जांच की गई। बेवजह घूम रहे लोगो से जुर्माना की राशि की वसूली भी की गई। पुलिस के द्वारा की जा रही इस कारवाई को देख वेवजह घूम रहे लोगो मे हड़कंप मच गया।

दरअसल लॉकडाउन से मिल रही सफलता के बाद सरकार की ओर से लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन का निर्देश लगातार अधिकारियों को दिया जा रहा है। उसी निर्देश के आलोक में प्रशासन विभिन्न चौक चैराहों पर पुलिस के जवानों के साथ साथ पुलिस के वरीय अधिकारी भी लगातार भ्रमण पर रह कर लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन करवाते रहते है। इसी क्रम में दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम लॉकडाउन के अनुपालन का जायजा लेने निकले। शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर पुलिस बल द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान का उन्होंने निरीक्षण किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है की शहरी क्षेत्र में सुबह के 6 बजे से 10 बजे तक दुकान खुलेगी। तथा 10 बजे के बाद सभी अपने अपने क्षेत्र में बेरिकेटिंग लगाकर सभी लोगो की चेकिंग करेंगे। अगर लोग सही कारणों से घरों से निकले है तो, उन्हें जाने दे। अगर कोई वेवजह सड़को पर घूम रहे है तो, उन्हें दंडित करे।

उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन सभी के हित मे है। लोग जितना ज्यादा इसका पालन करेंगे, कोरोना का चेन उतना जल्दी टूटेगा।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…