Home Featured यास तूफान का दरभंगा में भी कहर, पेड़ के नीचे दबकर हुई पशुपालक की मौत।
May 27, 2021

यास तूफान का दरभंगा में भी कहर, पेड़ के नीचे दबकर हुई पशुपालक की मौत।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: यास चक्रवात के कारण उठे तूफान का कहर जिले के गौड़ाबौराम प्रखंड के विष्णुपुर गांव में देखने को मिला। मध्य विद्यालय विष्णुपुर घाट परिसर में लगे पीपल का पेड़ चक्रवाती तूफान को नही झेल पाया और वह गिर पड़ा। पीपल पेड़ के चपेट में आने से 50 वर्षीय पशुपालक बुचाय यादव की मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद घर मे कोहराम मच गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिन के करीब 10 बजे बुचाय यादव अपने मवेशी का चारा लाने के लिए गए थे। उसी क्रम में तेज हवा की झोंके से विद्यालय परिसर में खड़ा पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसके चपेट में बुचाय यादव आ गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुचाय यादव को बिरौल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचते ही बुचाय यादव ने अपना दम तोड़ दिया।

दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि अंचलाधिकारी को पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी सहायता के रूप मे 4 लाख का चेक देने का आदेश दिया गया है। समाचार सम्प्रेषण तक अंचलाधिकारी द्वारा चेक लेकर पीड़ित के घर पहुंचने की जानकारी जिलाधिकारी द्वारा दी गयी।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…