Home Featured कोरोना गाइडलाइन का उलंघन करने वालों पर बढ़ी सख्ती, सिटी एसपी खुद उतरे सड़कों पर।
June 11, 2021

कोरोना गाइडलाइन का उलंघन करने वालों पर बढ़ी सख्ती, सिटी एसपी खुद उतरे सड़कों पर।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लॉकडाउन में छूट मिलते ही लोग कोरोना गाइडलाइन को लेकर भी बेपरवाह दिखने लगे। मास्क की अनिवार्यता एवं सोशल डिस्टेंसिंग आदि का ख्याल भी लोग नही रख रहे। जबकि लॉकडाउन में छूट के वाबजूद कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है। इसी को लेकर शहर में विभिन्न चौक चौराहों पर चेक प्वाइंट बनाया गया है।

इसी क्रम में शुक्रवार को दरभंगा के सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद स्वयं शहर का निरीक्षण करने निकले। पुलिस द्वारा बनाये गये चेक प्वाइंट्स का भी उन्होंने निरीक्षण किया। चेकिंग में लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते देखे गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि लॉक डाउन में शाम 5 बजे तक दुकानों के खुलने की छूट मिली है। पर लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन अभी भी करना है। मास्क अनिवार्य रूप से लगाना है, तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। जो लोग इसका उलंघन करते पाये जाते हैं, उनसे फाइन भी वसूला जा रहा है, साथ ही कानूनी प्रावधानों के तहत कारवाई भी की जा रही है। लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर भी कारवाई की जा रही है। साथ ही अपराध नियंत्रण केलिए डिक्की आदि की चेकिंग भी की जा रही है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…