Home Featured मंत्री ने किया बांधों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य का दिया निर्देश।
June 13, 2021

मंत्री ने किया बांधों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य का दिया निर्देश।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बिहार के जल संसाधन सह सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा ने रविवार को दरभंगा पहुँच बांधों का निरीक्षण किया एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा भी की। सर्वप्रथम केवटी प्रखंड के गोपालपुर पिंडारुच में अधवारा समूह की धौंस नदी पर बनने वाले महाराजी बांध के सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। महाजारी बांध का निर्माण एक करोड़ 26 लाख की लागत से होगा। उन्होंने पिंडारुच से गोपालपुर गांव तक बांध पर पैदल चलकर गहनता से मुआयना किया। गत वर्ष गोपालपुर के पास बाढ़ के दौरान हुए कटाव स्थल व ओवरटॉप वाले स्थलों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। वहां बांध का ऊंचीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने केवटी सीओ अजीत कुमार झा को अन्य पूर्व कटाव स्थलों के कार्य का भी निरीक्षण कर लेने का निर्देश दिया। मंत्री के साथ डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम तथा केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा के अलावा जल नि:सरण, दरभंगा के कार्यपालक अभियंता व सदर एसडीओ राकेश गुप्ता भी थे। इसके बाद जल संसाधन मंत्री ने डीएम व नगर विधायक संजय सरावगी के साथ शहरी सुरक्षा बांध में खराजपुर के पास चल रहे काम का निरीक्षण किया तथा रेलवे गुमटी, चट्टी से हरपट्टी तक तीन से साढ़े तीन किलोमीटर में किये जा रहे नाला उड़ाहीकरण सह नाला निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्य स्थलों पर स्थानीय लोगों से बात कर मंत्री ने कार्य की गुणवत्ता की जानकारी ली। मौके पर कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा भी उपस्थित थे। मंत्री ने वहां उपस्थित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि तटबंध पर कहीं कुछ काम करना है तो बाढ़ से पूर्व पूर्ण करा लें।

Share

Check Also

स्थानांतरण पर एडीजे प्रथम अविनाश कुमार को दी गई विदाई।

दरभंगा: व्यवहार न्यायालय बेनीपुर परिसर में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार …