Home Featured जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई भाजपा की बैठक, नवनियुक्त संगठन महामंत्री किये गए सम्मानित।
June 13, 2021

जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई भाजपा की बैठक, नवनियुक्त संगठन महामंत्री किये गए सम्मानित।

दरभंगा: भाजपा के सांसद, मंत्री, विधायक, जिला पदाधिकारी, मंच-मोर्चा के अध्यक्ष और संयोजकों की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और वंदे मातरम से हुई। सांसद, मंत्री और विधायक ने संगठन महामंत्री रत्नाकर को पाग, चादर और मिथिला पेंटिंग से सम्मानित किया।

भाजपा के सह संगठन महामंत्री रत्नाकर ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को हम बधाई देते हैं जिनकी सार्थक मेहनत की बदौलत संगठन ने विगत विधानसभा चुनाव में नौ सीटें हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। आप मेहनत करेंगे तो जनता अवश्य आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को देखकर योजना बनाती है और उसे धरातल पर उतारती है। इसका परिणाम है कि जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ता जा रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं एवं महान जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिसने इतनी बड़ी जीत हासिल करवायी। 23 जून से छह जुलाई तक जो कार्यकर्ता जहां हैं वहां पर जल संचय हो तो वहां की सफाई कर उसे पन्नी मुक्त करेंगे।

श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि जिस उत्साह के साथ जनता ने एनडीए को सरकार बनाने में मदद की उसी अनुरूप सरकार भी सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करेगी और दरभंगा एवं मधुबनी को पुराना स्थान दिलवाएगी। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा पर ध्यान प्रधानमंत्री का है। दरभंगा में घोषित सभी योजनाएं समय पर पूर्ण होंगी। मधुबनी सांसद डॉ. अशोक यादव ने कहा कि इस सरकार की पहली प्राथमिकता विकास है।

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि इस कोरोना काल में भी कार्यकर्ता दिन-रात लोगों की मदद कर रहे हैं। बैठक में हायाघाट विधायक डॉ. राम चन्द्र प्रसाद, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता विवेकानंद पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र झा, जिला प्रभारी भोगेन्द्र ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी, सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा लवली, राजेंद्र चौपाल, वीणा झा, अभय झा, संजीव साह, विजय चौधरी, अमलेश झा, संजीव साह, उमेश चौधरी, तनवीर हसन, राजू तिवारी, अंजनी सहनी, अंजनी निषाद आदि थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…