Home Featured लगातार बारिश से डूबे धान के बिचड़े, किसानों की बढ़ी मुसीबत।
June 16, 2021

लगातार बारिश से डूबे धान के बिचड़े, किसानों की बढ़ी मुसीबत।

दरभंगा: मानसून के जोरदार आगमन से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। लगातार हो रही वर्षा से खेतों में पानी भर गया है। जिससे धान के बिचड़े डूबने से गलने लगे हैं। बिचड़े के लिए किसान दिन-रात कमरतोड़ मेहनत कर रहे हैं और समय से पूर्व हो रही वर्षा किसानों की मेहनत पर पानी फेरने लगा है। जिले के घन्यश्यामपुर, किरतपुर कुशेश्वर स्थान आदि प्रखड़ों में किसानों की समस्या ज्यादा विकराल हुई है।

कई किसानों ने बताया कि बीज को भिंगोकर कीचड़ में अछरुआ बीज बोये थे। नवजात पौधे को डूबने से बचाने के लिए खेत से उपछा करके पानी निकाल देते हैं। वर्षा होते ही यह फिर डूब जाता है। जिससे बिचड़े गलकर नष्ट हो गये। बता दें कि दर्जनों किसानों ने कई-कई बार बिचड़े की बुआई की है। फिर बीज तैयार करने में उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। जब किसान के पास बिचड़े ही तैयार नहीं होंगे तो रोपनी कहां से करेंगे। लगातार वर्षा किसानों के लिए काल बनकर आया है। बेमौसम की बरसात ने किसानों की खेती बारी चौपट कर दी है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…