Home Featured जलजमाव के साथ कीचड़ और दुर्गंध से परेशान हैं महिला कॉलेज रोड से गुजरने वाले राहगीर।
June 18, 2021

जलजमाव के साथ कीचड़ और दुर्गंध से परेशान हैं महिला कॉलेज रोड से गुजरने वाले राहगीर।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: यूं तो जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर नगर निगम के दावों की पोल लगभग पूरी तरह खुल चुकी है। पर कुछ ऐसे भी मुहल्ले हैं, जहां केवल जलजमाव ही नही, बल्कि कीचड़ और दुर्गंध से भी लोगो का जीना मुहाल हो चुका है।
इनदिनों कुछ ऐसी ही नारकीय स्थिति बनी हुई है बेंता से बंगालीटोला जाने वाली मुख्य सड़क का। इस रोड में महारानी कल्याणी कॉलेज एवं नागेंद्र झा महिला कॉलेज के सामने गुजर रही सड़क पर लोगों को केवल जलजमाव नही झेलना पड़ता, बल्कि कीचड़ और दुर्गंध से भी उनका सामना होता है। कोरोना काल मे जहां साफ सफाई को तरजीह देने की बात सामने आयी, वहीं इस सड़क की नारकीय स्थिति महामारी को भी खुला आमंत्रण दे रहा है।
शहर के वार्ड 43 स्थित इस सड़क की स्थिति हल्की बारिश में भी नारकीय हो जाती है। कॉलेज के सामने खाली पड़ा मैदान कचरे का ढेर बन चुका है। बारिश में सारा कचरा सड़क पर आ जाता है। नतीजतन कीचड़ और दुर्गंध लोगों का जीना मुहाल कर देता है।
स्थानीय लोगो का कहना है कि नाले की चौड़ाई बहुत कम होने और साथ ही साथ नियमित सफाई नही होने के कारण हमेशा ऐसी नारकीय स्थिति बनी रहती है। कई बार निगम एवं जिला प्रशासन से लोग गुहार लगा चुके हैं। पर कोई फायदा नही हुआ।
वहीं उस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों के मन में भी किसी दुर्घटना का भय बना रहता है। कीचड़युक्त पानी सड़क पर रहने के कारण सड़क और गड्ढे का फर्क पता ही नही चल पाता है।
बताते चलें कि यहाँ दो प्रमुख कॉलेज, जिसमे एक महिला कॉलेज भी है, के कारण इस सड़क पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं का आवागमन होता रहता है। फिर भी इस सड़क की निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा अनदेखी करना अपने आप में किसी आश्चर्य से कम नही है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…