Home Featured सिटी एसपी ने किया नगर थाने का औचक निरीक्षण।
June 29, 2021

सिटी एसपी ने किया नगर थाने का औचक निरीक्षण।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: मंगलवार को सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने नगर थाने का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण करने को लेकर सिटी एसपी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, पुलिसिंग के नए-नए आयाम होते हैं। इसका कोई एक तरीका नहीं होता। रूटिंग के आधार पर कुछ चीजें होती रहती है। पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर कि, दरभंगा पुलिस जहां कोरोना के समय मास्क चेकिंग में व्यस्त हो गयी और दूसरी तरफ जिले में अपराध बढ़ने को वे किस नजरिये से देखते हैं? इसपर सिटी एसपी ने कहा कि अपराध कितना बढ़ा इसका आंकड़ा आने के बाद ही वे कुछ कह सकते हैं। मास्क चेकिंग को लेकर उन्होंने कहा कि कोरोना के समय मास्क पहनना अति आवश्यक है, इसलिए मास्क चेकिंग अभियान आवश्यक है। उन्होंने कहा की अब जब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है तो बाजारों में अधिक भीड़ लगना शुरू हो गया है। साथ ही आपराधिक तत्वों की भी गतिविधि देखने को मिल रही है। इसलिए वे मॉक ड्रिल के साथ औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…