Home Featured एसएसपी के निर्देश पर सघन रूप से चला वाहन चेकिंग अभियान।
July 1, 2021

एसएसपी के निर्देश पर सघन रूप से चला वाहन चेकिंग अभियान।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर CIAT पुलिस के जवानों के द्वारा गुरुवार को काफी सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत लहेरियासराय के लोहिया चौक पर चार चक्का वाहनों से लेकर 2 चक्का व अन्य कई वाहनों को रोककर उसकी जांच की गयी। यह अभियान विशेष रूप से अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से किया गया। संदिग्ध वस्तुओं के मद्देनजर कई वाहनों की डिक्की व बैग इत्यादि को खोलकर उसकी जाँच हुई। संदेह होने पर बाइक सवार व्यक्ति की भी जांच हुई। बता दें कि हाल ही में दरभंगा जंक्शन पर पार्सल विस्फोट के बाद से दरभंगा शहर में पुलिस द्वारा कई जगह काफी सघन रूप वाहनों की जांच की जा रही है। आज हुए वाहन चेकिंग अभियान में दर्जन भर से भी अधिक पुलिस के जवान शामिल थे।

मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए यह जांच की जा रही है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…