Home Featured जदयू जिलाध्यक्ष ने सिरे से नकारी बिहार में अफसरशाही की बात।
July 3, 2021

जदयू जिलाध्यक्ष ने सिरे से नकारी बिहार में अफसरशाही की बात।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: इनदिनों बिहार में अफसरशाही के हावी होने चर्चा खूब गर्म है। विपक्षी से सत्तापक्ष तक के विधायक एवं मंत्री भी खुलकर आरोप लगाने लगे हैं। पर इसी बीच दरभंगा जदयू के जिलाध्यक्ष सह बेनीपुर विधायक विनय चौधरी अफसरशाही की बात को सिरे से नकार दिया है।

दरअसल शनिवार को जिला अतिथि गृह में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों जवाब देते हुए विनय चौधरी ने कि कहा कि बिहार में अफसरशाही जैसी कोई बात नही है। जब वे जिलाध्यक्ष थे, तब भी उनकी बात सुनी जाती थी। अब जब वे विधायक हैं, तब भी सभी अधिकारी उनकी बात सुनते हैं। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी वास्तविक समस्या हर अधिकारी को सुनना पड़ेगा, चाहे वो हंस के सुने या गा के सुने। जनता की समस्याओं का समाधान उन्हें करना ही होगा।

हालांकि विनय चौधरी हाल ही में मंत्री मदन साहनी द्वारा अफसरशाही को लेकर दिए बयान पर कुछ भी कहने से बचते दिखे और मामले को मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया। वहीं एक भाजपा विधायक द्वारा चपरासी तक बात नही सुनने की बात पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वे चपरासी से काम कहते क्यों हैं? चपरासी का जो काम है, वही काम उन्हें करने दें।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…