Home Featured आदर्श मध्य विद्यालय में बने टीकाकरण केन्द्र पर टीका लेने वालों की उमड़ी भीड़।
July 3, 2021

आदर्श मध्य विद्यालय में बने टीकाकरण केन्द्र पर टीका लेने वालों की उमड़ी भीड़।

दरभंगा: कोरोना बीमारी पर रोकथाम के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा वैक्सिनेशन कार्य जोर शोर से चल रहा है। इसी के तहत शनिवार को वार्ड संख्या 47 अंतर्गत लहेरियासराय के आदर्श मध्य विद्यालय में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां 18+ एवं 44+ उम्र के लोगों को कोविड-19 का पहला डोज दिया गया। वैक्सिनेशन केंद्र पर अपनी ड्यूटी कर रहीं एनएम पिंकी कुमारी ने बताया कि लहेरियासराय के इस आदर्श मध्य विद्यालय में बनाए गए कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर शनिवार 200 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें काफी संख्या में लोग अपनी बारी आने पर वैक्सिनेशन करवा रहे थे। वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

मौके पर उपस्थित के पूर्व पार्षद आशुतोष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने 6 महीने में 6 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। उसी के तहत लहेरियासराय के आदर्श मध्य विद्यालय पर वैक्सिनेशन कार्यक्रम का चौथा दिन है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके वार्ड के अधिकतर लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। और अब उनमें से कई लोग दूसरे डोज के इंतजार में हैं। सरकार द्वारा वैक्सीन का दूसरा डोज मिलने पर लोग पुनः वैक्सीन लगवाएंगे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…