Home Featured बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य हुआ तेज, 54 हजार लोगों को कराया जा रहा है भोजन: जिला प्रशासन।
July 11, 2021

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य हुआ तेज, 54 हजार लोगों को कराया जा रहा है भोजन: जिला प्रशासन।

दरभंगा: जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि हायाघाट, हनुमाननगर, गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं केवटी प्रखण्ड बाढ़ प्रभावित हो गया है। इन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 43 स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है, जिसमें कुल 54 हजार 476 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह-शाम भोजन करवाया जा रहा है। इसके अलावे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए
236 नावों का परिचालन निशुल्क करवाया जा रहा है। इसमें 20 निजी तथा 216 सरकारी नाव शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित निष्क्रमित आबादी के बीच अब तक 2 हजार 467 पॉलीथिन शीट्स का वितरण करवाया गया है।

वहीं बाढ़ शरणस्थली पर 05 चापाकल गड़वाया गया है। शुद्ध पेयजल के लिए 07 जैरीकैन पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। विभिन्न शरणस्थली पर जन सुविधा के लिए  09 शौचालय का निर्माण कराया गया। आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 16 स्वास्थ्य केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहाँ अबतक 590 व्यक्तियों का उपचार किया गया।

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम ने सभी संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर निष्क्रमित आबादी के बीच बाढ़ राहत कार्य चलवाने एवं बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…