Home Featured केएम टैंक अवस्थित महादेव मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ हुई नंदी महादेव की स्थापना।
July 16, 2021

केएम टैंक अवस्थित महादेव मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ हुई नंदी महादेव की स्थापना।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लहेरियासराय के केएम टैंक अवस्थित प्रसिद्ध धर्मेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में नंदी के प्रतिमा की स्थापना की गयी है। साथ ही अष्टजाम का भी आयोजन किया गया है। पूरे विधि विधान से प्रतिमा स्थापना के बाद शुक्रवार को भक्तगण पूरी निष्ठा पूर्वक नंदी महादेव की पूजा करते भी नजर आये। साथ ही अपनी मनोकामना शिव से पहले नंदी महादेव के सामने कहते नजर आए।

पुराणों के अनुसार नंदी को भक्ति और शक्ति का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि जो भी भगवान भोले से मिलना चाहता है, नंदी पहले उसकी भक्ति की परीक्षा लेते हैं और उसके बाद ही शिव कृपा के मार्ग खुलते हैं। भोलेनाथ के दर्शन करने से पहले नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहने की परंपरा है।

भगवान शिव के प्रति नंदी की भक्ति और समर्पण की वजह से ही दोनों का साथ इतना मजबूत माना जाता है कि कलियुग में भी भगवान शिव के साथ नंदी की पूजा की जाती है। हर शिव मंदिर में नंदी के दर्शन पहले होते हैं और फिर भगवान शिव के दर्शन मिलते हैं।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…