Home Featured शहर में दो अलग अलग जगहों पर करेंट लगने से वेल्डिंग मिस्त्री सहित दो की मौत।
July 24, 2021

शहर में दो अलग अलग जगहों पर करेंट लगने से वेल्डिंग मिस्त्री सहित दो की मौत।

दरभंगा: शनिवार को शहर के अलग अलग इलाकों में एक वेल्डिंग मिस्त्री और एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी। घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार करंट से मौत की पहली घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर की है, जहां पिता की मौत के बाद दाह-संस्कार में लगा एक 22 वर्षीय युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। लोग अभी पिता के दाह-संस्कार में जुटे थे तभी घर में एक और घटना हो गयी। घर में पिता और पुत्र की मौत से गांव में मातम का माहौल है। एक साथ घर में दो लोगों की मौत की खबर आग की तरह फैल गयी। मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं।

वही दूसरी घटना भी दरभंगा की है। दिग्घी पश्चिमी इलाके मेंं करंट लगने से एक वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गयी। करंट लगने के बाद परिजनों ने वेल्डिंग मिस्त्री को एक निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराने की कोशिश की थी लेकिन नर्सिंग होम में एडमिट नहीं लिया जिससे गुस्साएं परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…