Home Featured गुरु पूर्णिमा पर सृष्टि फाउंडेशन के छात्र-छात्राओं ने दी गुरु वंदना पर केंद्रित भावपूर्ण प्रस्तुतियां।
July 24, 2021

गुरु पूर्णिमा पर सृष्टि फाउंडेशन के छात्र-छात्राओं ने दी गुरु वंदना पर केंद्रित भावपूर्ण प्रस्तुतियां।

दरभंगा: गुरु पूर्णिमा के मौके पर शनिवार को सृष्टि फाउंडेशन के छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना पर केंद्रित भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी। उद्घाटन प्रो पुष्पम नारायण एवं प्रो लावण्य कीर्ति सिंह के साथ मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के वरीय संरक्षक प्रवीण कुमार झा और संस्थान के संस्थापक जयप्रकाश पाठक ने किया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत प्रियांशी मिश्रा के विद्यापति रचित गोसाउनि गीत पर ओडिसी शैली में एकल नृत्य से हुआ। ततपश्चात श्रेया मानसी, श्रुति झा, श्रेया झा, विद्या कुमारी, प्रिया प्रभाकर, श्रुति झा, योगिता, साधवी नारायण आदि ने गुरुर्ब्रह्म, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर:, गुरु: साक्षात्परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर गुरु के चरणो में श्रद्धा-पुष्प अर्पित किया। ज्योति प्रकाश ने कथक नृत्य के मध्यम से गुरु वंदना की प्रस्तुति दी।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…