Home Featured एक चाय बेचने वाले का देश का प्रधानमंत्री बनना भाजपा में ही संभव: सिद्धार्थ शंभु।
July 25, 2021

एक चाय बेचने वाले का देश का प्रधानमंत्री बनना भाजपा में ही संभव: सिद्धार्थ शंभु।

दरभंगा: रविवार को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय बैठक जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में मब्बी स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी गयी।

बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भु ने सभी जिलाध्यक्षों से जिला कार्यसमिति, मंडल कार्यसमिति के साथ जिले में चल रहे भाजपा की तैयारी पर विस्तृत जानकारी हासिल किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा आज भाजपा जहां है, वह संगठन के कारण ही है। नीचे से कार्यकर्ता को तैयार कर उसे प्रदेश से लेकर केंद्र तक का भार दिया जाता है। आज जो बूथ पर कार्य कर रहे हैं, कल वह राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकते है। दूसरे दल में परिवार में जन्म लेना अनिवार्य है। आज एक चाय बेचने वाला भारत का प्रधानमंत्री है, यह इसी दल में सम्भव है।जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिय हुए समय मे सभी मंडल और जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन कर चुकी है। जिले के कुछ हिस्से में बाढ़ आने के कारण कुछ कार्य बधित हुआ है। आने वाले समय मे सभी बूथ पर कार्यकर्ता की टीम तैयार कर पंचायत चुनाव में लग जायेगा ।

इस बैठक में मधुबनी के जिला अध्यक्ष शंकर झा, शंकर सहनी, सुजीत मल्लिक, ज्योतिकृष्ण झा लवली आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…