Home Featured चनौर के बाद अब शहर में हुई राहुल की हत्या ने खोली कानून व्यवस्था की पोल: उदय शंकर।
July 29, 2021

चनौर के बाद अब शहर में हुई राहुल की हत्या ने खोली कानून व्यवस्था की पोल: उदय शंकर।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: गुरुवार को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की टीम प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी के नेतृत्व में मृतक राहुल झा के परिजनों से मिलने शहर के मिर्जापुर पहुंची। फेडरेशन के सदस्यों ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही 21 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

मौके पर पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने कहा कि पहले चनौर और अब शहर में जिला से लेकर प्रमंडलीय मुख्यालय तक से महज चंद दूरी पर हुई इस नृशंस हत्या ने जिले में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। अपराधियों में भय समाप्त हो गया है। 

उन्होंने कहा है कि राहुल जैसे मजदूरी करने वाले युवक की निर्मम हत्या जिस डॉक्टर सिद्धार्थ के घर मे हुई है, उसे क्लीन चिट नही दिया जा सकता। डॉक्टर की भूमिका भी संदिग्ध है।

उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने के साथ साथ अपराधियों के संरक्षकों को भी कारवाई की जद में लाना होगा। तभी अपराधियों का मनोबल टूटेगा।

मौके पर फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उद्भट मिश्रा, डॉ प्रभाकर झा, सूर्यवली झा रिंकू, देव कुमार झा, रंजीत झा गगनजी, फूलबाबू टेक्ट्रिया, प्रदीप कुमार चौधरी, विश्वपति मिश्रा, निशांत चौधरी, रॉकी झा, विक्रम झा, रंजीत चौधरी, अजीत कुमार मिश्र बबलू आदि भी उपस्थित थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…