Home Featured जिला प्रशासन द्वारा मनायी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जंयती।
October 2, 2021

जिला प्रशासन द्वारा मनायी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जंयती।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को समाहरणालय परिसर अवस्थित सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी।

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व  कर्मियों ने सर्वप्रथम गाँधी जी के सपनों का भारत के निर्माण हेतु अपना सार्थक योगदान करने की शपथ ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अपने संक्षिप्त संबोधन में गाँधी जी के सपनों का भारत निर्माण करने हेतु सभी को अपना-अपना योगदान करने की अपील की गयी।

इसके बाद उन्होंने सभी कर्मियों के साथ गाँधी जी के आदर्श वाक्य को दुहराया।

इसके बाद जिलाधिकारी एवं अन्य सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प माला अर्पित कर उनके चरणों में अपना श्रद्धा सुमन निवेदित किया गया।

तत्पश्चात् जिलाधिकारी एवं अन्य सभी पदाधिकारियों द्वारा लहेरियासराय टावर अवस्थित गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी एवं अन्य पदाधिकारीगण व समाहरणालय के कर्मीगण उपस्थित थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…