Home Featured सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा शिक्षा एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।
October 4, 2021

सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा शिक्षा एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।

दरभंगा: सेवा और समर्पण अभियान के तहत सोमवार को भाजपा शिक्षा एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से प्रो. अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता व शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील चौधरी के संचालन में बैठक सह संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अथिति और वक्ता सांसद गोपाल जी ठाकुर सम्मिलित हुए।

सर्वप्रथम सांसद ने प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद सांसद ने उपस्थित बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को पाग एवं चादर देकर सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल व सशक्त नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम को छू रहा है।

उन्होंने नई शिक्षा नीति का उदाहरण देते हुए कहा कि छात्रों को प्रभावी तरीके से सीखने के लिए व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। इसके लिए जरूरी है कि पाठ्यक्रम आकर्षक, रचनात्मक और प्रासंगिक हो और इसे समय समय पर अद्यतन किया जाय। नई शिक्षा नीति में इन सभी चीजों को ध्यान में रखा गया है।

सांसद ने कहा कि नई शिक्षा नीति नए भारत का आधार बनेगी। बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी व जिला महामंत्री ज्योति कृष्ण झा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान राजेश रंजन, पारस नाथ चौधरी, कृष्ण भगवान झा, मुन्ना जी, प्रताप नारायण चौधरी, प्रो. कैलाश प्रसाद साह सहित साहित्य, कला, लेखन, संगीत, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक संगठन के लोग उपस्थित रहे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…