Home Featured साइबर अपराध और फॉरेंसिक से सम्बंधित 40 दिनों का विशेष प्रशिक्षण लेकर दरभंगा लौटे सिटी एसपी।
October 5, 2021

साइबर अपराध और फॉरेंसिक से सम्बंधित 40 दिनों का विशेष प्रशिक्षण लेकर दरभंगा लौटे सिटी एसपी।

देखिए वीडियो भी।

दरभंगा: दरभंगा के सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद मंगलवार को दरभंगा लौट गए और अपने कार्यालय का कार्यभार संभाल लिया। वे 40 दिनों के विशेष प्रशिक्षण शिविर में हैदराबाद गये थे। दरभंगा लौटते ही उन्होंने कार्यालय का कार्यभार संभाला और फरियादियों से भी मिले।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में सिटी एसपी ने बताया कि इस यह 42वां इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम था। इसमें 19 राज्यों से 95 आईपीएस आये थे। फिजिकल ट्रेनिंग के अलावा कई अन्य तरह का प्रशिक्षण भी दिया गया। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के कई केस साझा करते हुए उससे निपटने की नयी तकनीक भी सिखायी गयी। साथ ही फॉरेंसिक से सम्बंधित भी कई नयी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।सिटी एसपी ने कहा कि साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण था। वे अपने अधीनस्थ कर्मियों को भी तकनीक से अवगत करवाएंगे, ताकि साइबर अपराधियों से निपटने में सहायता मिले और अनुसंधान की गुणवत्ता भी बढ़े।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…