Home Featured भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त होने पर जिला भाजपा ने सांसद को किया सम्मानित।
October 8, 2021

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त होने पर जिला भाजपा ने सांसद को किया सम्मानित।

दरभंगा: सांसद गोपाल जी ठाकुर को भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त होने पर जिला भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद श्री ठाकुर को पाग, चादर व माला से सम्मानित किया गया।

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित सभी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र झा व जिला प्रवक्ता पारस ने भी विचार रखे। मौके पर मनोज झा पप्पू, वीणा देवी, रेणु देवी, अंकुर गुप्ता आदि थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…