Home Featured 17 नवंबर से शुरू होगा विद्यापति पर्व समारोह, दोनो उपमुख्यमंत्री सहित सीएम हो सकते है शामिल।
October 31, 2021

17 नवंबर से शुरू होगा विद्यापति पर्व समारोह, दोनो उपमुख्यमंत्री सहित सीएम हो सकते है शामिल।

दरभंगा: विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि कवि कोकिल विद्यापति के निर्वाण दिवस पर विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान आगामी 17 से 19 नवम्बर तक होने वाले 49वें मिथिला विभूति पर्व समारोह की विधिवत शुरुआत 17 नवम्बर को सुबह में होगी।

उस दिन विद्यापति चौक स्थित महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा।इसके बाद मिथिला के पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा निकाली आएगी।

Advertisement
Advertisement

शोभा-यात्रा प्रभारी विनोद कुमार झा एवं विजयकांत इसकी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मिथिलाविभूति पर्व समारोह अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री द्वय तारकेश्वर प्रसाद एवं रेणु देवी को आमंत्रित किया गया है।

Advertisement

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, जीवेश मिश्र, डॉ. राम प्रीत पासवान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, लोकसभा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, डॉ. अशोक कुमार यादव, राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी, बेनीपुर विधायक डॉ विनय कुमार चौधरी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, पूर्व विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद डॉ. विनोद कुमार चौधरी, मिश्री लाल यादव, दरभंगा नगर निगम की महापौर वैजयंती देवी खेड़िया आदि ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

Advertisement

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्तर पर बेहतर करने वाले प्रमुख लोगों को भी सम्मानित करने की बात कही गई।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…