Home Featured स्वच्छ ग्राम – हरित ग्राम पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
December 14, 2021

स्वच्छ ग्राम – हरित ग्राम पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय केन्द्र सरकार की ओर से स्वच्छ ग्राम – हरित ग्राम पर युवाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के लहेरियासराय अवस्थित सेंट टेरेसा मेमोरियल स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य अभय झा ने की। वहीं मुख्य अथिति के रूप में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अधिवक्ता अजीत कुमार मिश्रा उपस्थित थे।

कार्यक्रम में नमामि गंगे परियोजना के नवनियुक्त प्रभारी फारुख इमाम एवं नेहरू युवा केन्द्र के राज्य प्रशिक्षक कुमार अनुराग भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी। नेहरू युवा केन्द्र तारडीह राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नंदन कुमार झा के संयोजन में आयोजिय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छात्रों को नेहरू युवा केन्द्र एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि गांव को स्वच्छ और

Advertisement

हरित बनाने के लिए हम सभी को सरकार के इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। हम सभी का यह कर्तव्य है कि अपने गांव अपने देश को स्वच्छ और हरित बनाये।

वक्ताओं ने कहा कि अपने गांव को स्वच्छ व हरित बनाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है। युवाओं को इसमें आगे आना चाहिए। युवा मंडल अपने-अपने गांव में एक कार्य योजना बनाएं और स्थानीय स्तर पर अपने स्वयं के उपलब्ध संसाधनों एवं शासन के साथ समन्वय स्थापित कर अपने गांव को स्वच्छ एवं पौधरोपण कर हरा बनायें।

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…