Home Featured मुख्यमंत्री के आगमन स्थल के निकट सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हुई गोलाबारी में एक युवक घायल।
December 15, 2021

मुख्यमंत्री के आगमन स्थल के निकट सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हुई गोलाबारी में एक युवक घायल।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दरभंगा आगमन है। वे डीएमसीएच एवं एम्स का निरीक्षण करने डीएमसीएच पहुंचने वाले हैं। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने का दावा किया जा रहा है। पुलिस के वरीय से लेकर निचले स्तर तक के पदाधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर और जिला में पुलिस कितनी अलर्ट है, इसका अंदाजा बुधवार की शाम मुख्यमंत्री के आगमन स्थल

Advertisement

के निकट हुई गोलीबारी से पता चल जाता है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के दावों के बीच दो पक्षों में डीएमसीएच परिसर में ही गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति जख्मी भी हो गया। सबसे बड़ी बात इस गोलीबारी की घटना मुख्यमंत्री के आगमन स्थल के निकट आगमन की पूर्व संध्या पर हुआ है। निश्चित रूप से ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के दावों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगता है।

हालांकि इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बेंता ओपी अध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि परिसर के टीवीडीसी रोड में सिविल सर्जन कार्यालय के निकट गोली चली है। जिन दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है, वे दोनों डीएमसीएच के स्टाफ हैं। इस घटना में विकास कुमार

Advertisement

के बाएं हाथ मे गोली लगी है। विकास के पिता डीएमसीएच के स्टाफ हैं। वहीं गोली मारने का आरोपी भी डीएमसीएच का स्टाफ है। दोनों में पूर्व से आपस में विवाद है।

वहीं घायल युवक विकास कुमार राम ने बताया कि रहमगंज के रामटोला का रहने वाले किशोर राम नामक युवक ने अन्य तीन चार लोगों के साथ मिलकर उसपर गोली चला दिया। हल्ला मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले।

विकास ने बताया कि वह डीएमसीएच के ऑक्सीजन प्लांट में कार्यरत है। वहीं आरोपी युवक किशोर राम गायनिक वार्ड के आईसीयू में कार्यरत है।

घटना की सच्चाई जो भी हो, पर मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व संध्या पर आगमन स्थल के निकट हुई गोलीबारी की घटना ने पुलिस द्वारा किये गए सुरक्षा की व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह तो जरूर लगा दिया है।

Share

Check Also

स्थानांतरण पर एडीजे प्रथम अविनाश कुमार को दी गई विदाई।

दरभंगा: व्यवहार न्यायालय बेनीपुर परिसर में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार …