Home Featured मुख्यमंत्री के दरभंगा आगमन की सारी तैयारियां पूरी, कुशेश्वरस्थान के बाद पहुंचेंगे डीएमसीएच।
December 15, 2021

मुख्यमंत्री के दरभंगा आगमन की सारी तैयारियां पूरी, कुशेश्वरस्थान के बाद पहुंचेंगे डीएमसीएच।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 16 दिसंबर को दरभंगा आगमन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम सहित जिले के वरीय पदाधिकारी बुधवार को कुशेश्वरस्थान पहुंचे। इस दौरान डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। असमा स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। इसके बाद नंद किशोर उच्च विद्यालय गए, जहां मुख्यमंत्री का जन संवाद कार्यक्रम होना तय है। यहां पर बन रहे पंडाल सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

बताया जाता हैं कि अपनी यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री कुशेश्वरस्थान में जन संवाद कार्यक्रम सहित कई स्थानों का निरीक्षण करेंगे। इसमें पूर्वी

Advertisement

प्रखंड के नरैला चौर के जल निकासी हेतु नाला उड़ाहीकरण का निरीक्षण भी शामिल है। मुख्यमंत्री बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर में जाएंगे, जहां पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा कुशेश्वरस्थान-फूलतोड़ा पथ निर्माण कार्य को भी देखेंगे।

अपनी यात्रा के क्रम में कुशेश्वरस्थान के बाद मुख्यमंत्री डीएमसीएच आएंगे, जहां एम्स निर्माण सहित डीएमसीएच के पुर्नगठन की समीक्षा बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इन सभी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कर्पूरी चौक स्थित मेडिकल ग्राउंड में हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। इसको लेकर नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा सहित जिले के कई वरीय अधिकारी पूरे दिन डीएमसीएच व हेलीपैड का दौरा करते रहे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के बाद सड़क मार्ग से मधुबनी के अररिया संग्राम जाएंगे।

Share

Check Also

स्थानांतरण पर एडीजे प्रथम अविनाश कुमार को दी गई विदाई।

दरभंगा: व्यवहार न्यायालय बेनीपुर परिसर में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार …