Home Featured मुख्यमंत्री ने कुशेश्वरस्थान में कई योजनाओं का किया कार्यारंभ, जनसंवाद कार्यक्रम में लिया भाग।
December 16, 2021

मुख्यमंत्री ने कुशेश्वरस्थान में कई योजनाओं का किया कार्यारंभ, जनसंवाद कार्यक्रम में लिया भाग।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पहुंचकर कुशेश्वर स्थान में जल-जमाव से निजात दिलाने हेतु किए जा रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। साथ ही जलनिकासी हेतु नरैला चौर नाला उड़ाहीकरण के कार्य का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस ने किए जा रहे कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया  तथा अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के पश्चात् मुख्यमंत्री नंदकिशोर उच्च विद्यालय, हिरणी पहुंचे और वहां लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। स्टॉल निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत पौधा, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र  एवं  पेंटिंग भेंटकर  किया  गया। मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच  जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका समूह के गठन से महिलाओं का उत्थान हुआ है और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। बिहार की विकास दर में महिलाओं की सक्रियता का बड़ा योगदान है। अब एक करोड़ 26 लाख महिलाएं जीविका समूह से जुड़ गई हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे वर्ष 2005 से काम करने का मौका मिला। तब से लगातार विकास के काम में लगा हुआ हूं। मुख्यमंत्री ने शशि भूषण हजारी एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा हजारी के असामायिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उसी समय बाढ़ के वक्त हम कुशेश्वरस्थान आये थे। तब हमने यहां की समस्या को देखा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा में एम्स बने यह हमारी शुरू से इच्छा

Advertisement

थी। हम जहां भी जाते थे, लोग वहीं एम्स की मांग करते थे। मगर हम शुरू से कह रहे थे कि बिहार में पटना मेडिकल कॉलेज के बाद सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज दरभंगा में है, इसलिए दूसरा एम्स भी दरभंगा में ही बनेगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण के बाद दरभंगा सहित उत्तर बिहार के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाना नहीं पड़ेगा। नेपाल और उसके तराई इलाकों के निवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा। डीएमसीएच का भी विस्तार हो रहा है।

जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने महिलाओं की मांग पर ही सूबे में शराबबंदी लागू की थी। आसपास कहीं अगर शराब बिकने व पीने की जानकारी मिले तो महिलाएं इसकी सूचना दें। इसमें उन्हें बिल्कुल डरने की जरूरत नहीं है। उनकी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शराब के खिलाफ सूबे में जल्द ही फिर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे के 28 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से मुक्ति दिलाने की दिशा में सरकार गंभीर है। सूबे के हर खेत तक पानी पहुंचे इसके लिए सरकार काम कर रही है।

कार्यक्रम को शिक्षा मंत्री विजय  कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी, विधायक स्वर्णा सिंह एवं विधायक विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक फराज फातमी, पूर्व विधान पार्षद दिलीप चौधरी सहित अन्य  जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य सह पथ

Advertisement

निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार, लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव रवि मनुभाई परमार, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, ग्रामीण  कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, दरभंगा  के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन  एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम के पश्चात बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Share

Check Also

स्थानांतरण पर एडीजे प्रथम अविनाश कुमार को दी गई विदाई।

दरभंगा: व्यवहार न्यायालय बेनीपुर परिसर में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार …