Home Featured मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।
December 18, 2021

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।

दरभंगा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस अब धीरे-धीरे और आक्रामक रुख दिखाने लगी है। दिनों दिन बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम और महंगाई पर विरोध करते हुए शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस और बहादुरपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में कुशोथर पंचायत भवन से दुर्गा मंदिर योगीयारा तक पैदल मार्च निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल डीजल के दाम 100 रुपए के पार पहुंच गए हैं आज रसोई गैस से लेकर रसोई का सामान भी महंगा हो गया है।

महंगाई दिनों दिन आम लोगों का पसीना निकालने का काम कर रही है और महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आई मोदी सरकार चुप बैठी है।

जिला सचिव बसंत कुमार झा ने कहा कि सरकार बढ़ती महंगाई के खिलाफ गूंगी बहरी हो गई। इन्हें न तो जनता का दुख दिख रहा है और न ही आसमान छूती महंगाई। पदयात्रा में प्रखंड अध्यक्ष उदित नारायण चौधरी, प्रदेश प्रतिनिधि राम नारायण झा, आशुतोष झा, मनोज कुमार झा, चंदन झा, मोहनजी झा, कामेश्वर मंडल, कूलकूल पासवान, सुखदेव राम, राजेश कुमार झा, रेवती कांत झा, धनंजय सिंह, इंद्रकांत झा, जमील अख्तर, अरुण कुमार झा, अवधेश कुमार झा, मो. चांद, निखिल आशा, मो. आरजू, सुमन झा, परमानंद झा, रामाशीष मंडल, दयानंद पासवान, गीता देवी, माधव, मनमोहन झा, गणेश चौधरी, पप्पू चौधरी, युवा अध्यक्ष राहुल झा, देवकीनंदन ठाकुर, मिथिलेश यादव, प्रो शिव नारायण पासवान, श्री नारायण झा भी शामिल थे।

Share

Check Also

नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय: चिराग पासवान।

दरभंगा: वर्तमान सांसद सह एनडीए के लोकसभा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के पक्ष मे लोजपा (रा) के …