Home Featured ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिपण्णी का ब्राह्मण फेडरेशन ने किया विरोध, कहा- माफी मांगे मांझी, नही तो होगा आंदोलन।
December 19, 2021

ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिपण्णी का ब्राह्मण फेडरेशन ने किया विरोध, कहा- माफी मांगे मांझी, नही तो होगा आंदोलन।

 

दरभंगा: हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा विरोध जताया गया है। इसी को लेकर ब्राह्मण फेडरेशन की एक आपात बैठक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी के बलभद्रपुर अवस्थित आवास पर बुलायी गयी।

बैठक में इसतरह के बयान की भर्त्सना की गयी तथा इसका विरोध करने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

बैठक के सम्बंध में जानकारी देते हुए ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदभट मिश्रा ने कहा कि जीतनराम मांझी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक फायदे केलिए ब्राह्मणों को टारगेट करना सबसे आसान प्रचलन हो गया है। इस तरह के बयानबाजी को ब्राह्मण समुदाय बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगा।

उन्होंने कहा कि यदि जीतनराम मांझी अपने बयान केलिए सार्वजनिक माफी नही मांगते तो फेडरेशन द्वारा बड़े स्तर आंदोलन किया जाएगा और जबतक इनपर कारवाई नही होती, आंदोलन जारी रहेगा। 

बैठक में ब्राह्मण फेडरेशन के दरभंगा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा एवं जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा उर्फ गगनजी, राहुल ठाकुर, अधिवक्ता सुरेन्द्र चौधरी, देवकुमार झा भी मौजूद थे।

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…