Home Featured मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन कवयित्री गोष्ठी का आयोजन।
December 19, 2021

मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन कवयित्री गोष्ठी का आयोजन।

दरभंगा: मिथिला लोक संस्कृति मंच के तत्वावधान में आयोजित मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में कवयित्री गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें करीब डेढ़ दर्जन कवयित्रियों ने भाग लिया।

गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. उषा चौधरी व संचालन प्रियंका झा ने किया। कार्यक्रम की संयोजक स्वर्णिम किरण थीं। उद्घाटन प्रो. इंदिरा झा ने कविता पाठ कर किया। डॉ. उषा चौधरी ने अहां तखन मरय लगैत छी कविता सुनाकर लोगों की तालियां बटोरी। डॉ. सुषमा झा ने जग में

Advertisement

सब स प्यारी मां सुनाकर मां की ममता पर प्रकाश डाला। प्रियंका झा ने अहीं कहू अहि सरकार के किये करब सम्मान सुनाकर सरकारी व्यवस्था पर निशाना साधा। डॉ. प्रतिभा स्मृति ने के कहलक घर स निकलई ला सुनाकर पर्दा प्रथा पर चोट की। ऋतु प्रज्ञा ने करैत छी गोहारि बाबू सुनाकर लोगों को आनंदित किया।

अन्य कवियित्रियों में सुनीता झा, मुन्नी मधु, विजयश्री प्रसाद, संगीता झा, सोनी झा, गायत्री झा आदि ने श्रोताओं का मनोरंजन किया।

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…