Home Featured मांझी की टिप्पणी पर थम नही रहा विरोध, फिर फूंक गया मांझी का पुतला।
December 20, 2021

मांझी की टिप्पणी पर थम नही रहा विरोध, फिर फूंक गया मांझी का पुतला।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा ब्राह्मण समुदाय पर की गयी टिपण्णी का विरोध थम नही रहा है। सोशल मीडिया के साथ साथ साथ जमीनी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

इसी क्रम में सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता डॉ आंनद प्रकाश झा के नेतृत्व में लहेरियासराय टावर पर जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की।

Advertisement

मौके पर डॉ आंनद प्रकाश झा ने कहा कि ब्राह्मण का अपमान बर्दाश्त नही किया जाएगा। मांझी को इसका परिणाम भुगतना होगा। मांझी खुद दलित महादलित विरोधी हैं। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी, नही तो हर जगह उनका विरोध होगा।

वहीं भाजपा नेता मुकुंद चौधरी ने कहा कि मांझी का इसतरह का बयान देना और उसपर नीतीश कुमार की चुप्पी बहुत कुछ इशारा कर रही है। उन्होंने नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा कि वे मांझी पर दबाव बनाकर माफी मंगवाए, नही तो उन्हें गठबंधन से बाहर करें।

कार्यक्रम के दौरान राजेश रंजन, राहुल ठाकुर, आशुतोष झा, सूरज मिश्रा, पिंटू भंडारी, पंकज झा, अभयनाथ मिश्रा, छोटे झा, गोविंद झा, प्रभाकर झा, बालेंदु झा, नितिन झा आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…