Home Featured तबादले के बाद अपने उपलब्धियों और यादों को एसएसपी ने किया साझा।
January 2, 2022

तबादले के बाद अपने उपलब्धियों और यादों को एसएसपी ने किया साझा।

दरभंगा: दरभंगा के निवर्तमान एसएसपी बाबूराम का तबादला भागलपुर हो गया है। उन्होंने 4 जनवरी 2019 को दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के पद पर अपना योगदान दिया था। तीन वर्षों के कार्यकाल में कोरोना, विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव एवं पंचायत चुनाव सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना उन्हें करना पड़ा। कोरोना काल में खुद वे तीन बार कोरोना पॉजिटिव हो गये। फिर भी मैदान में डटे रहे।

तबादले के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी उपलब्धियों एवं यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि दरभंगा के लोगों का उन्हें जो प्यार और सहयोग मिला, उसे कभी नही भुला सकते। यहां कई लोगों से निजी जुड़ाव भी हो गया। जब कभी दरभंगा आने का मौका मिलेगा, यहां के लोगो से जरूर मिलेंगे।

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने कार्यकाल में आये चुनौतियों और उपलब्धियों को भी साझा किया।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…