Home Featured घने कोहरे के मुंबई से दरभंगा की फ्लाइट कोलकाता डाइवर्ट होकर पहुंची पटना।
January 4, 2022

घने कोहरे के मुंबई से दरभंगा की फ्लाइट कोलकाता डाइवर्ट होकर पहुंची पटना।

दरभंगा: कोहरे का असर अब हवाई उड़ानों पर दिखने लगा है। कई उड़ान रद्द तो कई फ्लाइट डाइवर्ट हो रही है। यात्रियों की मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार को मुंबई से दरभंगा की फ्लाइट संख्या एसजी 115 डायवर्ट होकर पटना पहुंची। यह फ्लाइट सुबह 8.35 में 88 यात्रियों को लेकर मुंबई से उड़ी थी और दोपहर 10.55 में दरभंगा एयरपोर्ट के पास पहुंची थी।

Advertisement

दरभंगा एयरपोर्ट पर घने धुंध और खराब मौसम के कारण यहां फ्लाइट उतर नहीं सकी और कोलकाता डायवर्ट हो गयी। दरभंगा का मौसम ठीक होने का कोलकाता में क्रू मेंबर्स दिनभर इंतजार करते रहे। शाम तक मौसम ठीक नहीं होने पर रात 8.20 बजे वह फ्लाइट पटना के लिए उड़ी और रात 9.10 बजे यहां लैंड हुई। यहां पहले से ही एयरलाइंस के द्वारा विमान के यात्रियों को दरभंंगा भेजने के लिए दो लक्जरी बसों की व्यवस्था की गयी थी।

दोनों बसों में सभी 88 यात्रियों को बिठाया गया और रात 9:30 बजे दरभंगा के लिए सड़क मार्ग से रवाना किया गया। इनके देर रात डेढ़-दो बजे तक दरभंगा पहुंच जाने की संभावना थी।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…