Home Featured अब नये तरीके से होगा सड़क दुर्घटनाओं का अनुसंधान, एप्प की दी गयी जानकारी।
January 5, 2022

अब नये तरीके से होगा सड़क दुर्घटनाओं का अनुसंधान, एप्प की दी गयी जानकारी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बुधवार को समाहरणालय परिसर अवस्थित अंबेडकर सभागार में सड़क दुर्घटनाओं के अनुसंधान के नए तरीकों को लेकर ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार द्वारा पुलिस कर्मियों को परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी मोबाइल एप की भी जानकारी विस्तार से दी गयी।

ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान ने सड़क दुर्घटना की जानकारी किस प्रकार मोबाइल एप के माध्यम से एकत्र करनी है, और कैसे कोई आवेदन देना है, यह भी विस्तार से पुलिस कर्मियों को समझाया। दुर्घटना स्थल से लेकर जांच रिपोर्ट तक मोबाइल एप के जरिये डेटाबेस में सेव करना सभी को बताया गया।

उन्होंने कहा कि घायल को हॉस्पिटल भेजने के बाद रिपोर्ट केलिए जाने की जरूरत नही है। उक्त एप के जरिये ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा। ऑनलाइन माध्यम से ही रिमाइंडर भी डाला जा सकता है।

श्री पासवान ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं के समय और कारणों का अध्यन कर दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…