Home Featured दो पक्षों के बीच जमकर हुए बवाल में फूटे पुलिस के गाड़ी के भी शीशे।
January 11, 2022

दो पक्षों के बीच जमकर हुए बवाल में फूटे पुलिस के गाड़ी के भी शीशे।

दरभंगा: जिले के बहेड़ा थानाक्षेत्र के मोजमपुर गांव में दो पक्षों के बीच मंगलवार को पहले चले आ रहे विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। देखते-देखते दोनों पक्षों के लोग हिंसक हो गए। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान भीड़ की ओर से किए गए पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के एक अधिकारी के साथ भी भीड़ ने दुर्व्यवहार किया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से घटना की बाबत सघन पूछताछ की जा रही है। वहीं गांव में शांति बहाल करने की कोशिश भी चल रही है। गांव के गण्यमान्य लोगों के साथ पुलिस की टीम बैठक कर रही है। मौके पर बीडीओ भी पहुंच गए हैं। वे विवाद को सुलझाने की दिशा में गांव के लोगों से ही पहल करने को कह रहे हैं। 

बताया गया है कि गांव में पूजा के बाद प्रसाद वितरण को लेकर दो पक्ष के लोग सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच सोमवार की रात मारपीट भी हुई। सभी लोग सोने चले गए। इस बीच मंगलवार को एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दोनों तरफ से रोड़ेबाजी शुरू हो गई। सूचना पर जैसे ही पुलिस गांव में पहुंची एक पक्ष के लोगों ने पुलिस वाहन पर हमला बोल दिया। इसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement

विवाद की गंभीरता को देखते हुए सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, बहेड़ा थाना, नेहरा ओपी व बाजितपुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ अधिकारी शांति बहाली के लिए बैठक कर रहे हैं। हर किसी की नजर इस बैठक के परिणाम पर है। माना जा रहा है कि कुछ लोगों की वजह से गांव की शांति खराब हुई है। इस बात को सभी मान रहे हैं।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…