Home Featured दरभंगा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर का किया गया नागरिक अभिनंदन।
January 13, 2022

दरभंगा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर का किया गया नागरिक अभिनंदन।

दरभंगा: गुरुवार को बाकरगंज अवस्थित सत्यनारायण महासेठ धर्मशाला में लहेरियासराय व्यवसायी संघ द्वारा दरभंगा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मुन्नी देवी का नागरिक अभिनंदन किया गया।

Advertisement

समारोह में लहेरियासराय व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण महासेठ ने मेयर को पाग चादर से सम्मानित किया। मौके पर अपने संबोधन में श्री महासेठ ने कहा कि एक अरसे के बाद लहेरियासराय की वार्ड पार्षद मेयर बनी है। यह लहेरियासराय व्यवसायी संघ केलिए काफी हर्ष की बात है।

भाजपा नेता सह संघ के सचिव अशोक नायक ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मेयर आगामी तीन महीने के कार्यकाल में इस गति से कार्य करके दिखाएंगी कि आगामी सीधा वोटिंग के जरिये होने वाले मेयर के चुनाव में भी वे जनता का मत हासिल कर मेयर बनेंगी।

Advertisement

सम्मान केलिए सबको धन्यवाद करते हुए नवनिर्वाचित महापौर मुन्नी देवी ने कहा कि साफ और स्वच्छ दरभंगा बनाने की दिशा में हर संभव कार्य किया जाएगा। इस दिशा में अविलंब युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा।

Advertisement

मेयर ने कहा कि ग्रीन व क्लीन दरभंगा हर शहरवासी की परिकल्पना है। दरभंगा में एयरपोर्ट सेवा शुरू हो चुकी है। एम्स प्रक्रियाधीन है। इसलिए अब इस शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। उन्होंने कहा कि मात्र तीन माह का समय मुझे मिला है। बावजूद कम समय में अधिक कार्य कर शहरवासी की समस्या दूर करुंगी। बस आप सभी का साथ चाहिए। मेयर ने कहा कि अभी बातें कम और काम अधिक करने का समय है। सभी तरह के मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने एवं महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब, शोषित एवं वंचित लोगो को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी लायी जायेगी।

Advertisement

मौके पर वैश्य सूड़ी समाज के अध्यक्ष सुनील गड़ाई, महासचिव पप्पू नायक, पिन्टू महतो, मदन प्रसाद महतो, सुलतान अहमद खां, जयदेव प्रसाद गुप्ता, पार्षद अशोक प्रसाद, मदनेश्वर मंडल, कन्हैया प्रसाद राजू, अमरनाथ प्रसाद, रोशन कुमार बिट्टू, गोपाल गाड़ा, पशुपति महासेठ, तरुण मंडल, जयकिशुन राउत, बबलू पंजियार आदि भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव अशोक नायक ने किया।

Share

Check Also

दरभंगा में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे चिराग पासवान और शाहनवाज हुसैन।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच बुधवार को लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरा…