Home Featured नगर निगम ने तेज किया सेनेटाइजेशन का कार्य, समाहरणालय परिसर किया गया सेनेटाइज्ड।
January 13, 2022

नगर निगम ने तेज किया सेनेटाइजेशन का कार्य, समाहरणालय परिसर किया गया सेनेटाइज्ड।

दरभंगा: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बचाव के उपाय लगातार तेज किये जा रहे हैं। दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा भी जहां टीकाकरण में तेजी लाने के साथ साथ मास्क चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है, वहीं अब नगर निगम भी कमर कसता दिख रहा है। शहर में सेनिटाइजेशन का कार्य तेज कर दिया गया। निगम कर्मी पूरी तत्परता से विभिन्न कार्यालयों को सेनिटाइज करते दिखे।

Advertisement

दरअसल, दरभंगा नगर निगम के मेयर एवं डिप्टी मेयर का चुनाव बुधवार को संपन्न होते ही दोनों पहले ही दिन निगम कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए तत्काल सफाई एवं सेनिटाइजेशन का कार्य तेज करने का निर्देश दिया।

Advertisement

इसी क्रम में गुरुवार को दरभंगा नगर निगम के कर्मी समाहरणालय परिसर पहुंचे और सेनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया। सबसे पहले डीएम चेम्बर को अंदर एवं बाहर पूरी तरह सेनिटाइज करने के बाद परिसर अवस्थित सभी कार्यालयों को सेनिटाइज किया गया। कार्यालयों में मौजूद टेबल एवं कुर्सियां अच्छी तरह से सेनेटाइज्ड की गयी।

Advertisement

सेनिटाइजेशन के कार्य मे लगे एक कर्मी ने बताया कि सभी प्रशासनिक भवनों को सेनेटाइज्ड किया जाना है। यह अभियान अभी जारी रहेगा।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…