Home Featured सदर प्रखंड में मुखिया संघ की अध्यक्ष बनी विभा, सचिव पद पर शम्मा परवीन निर्वाचित।
January 15, 2022

सदर प्रखंड में मुखिया संघ की अध्यक्ष बनी विभा, सचिव पद पर शम्मा परवीन निर्वाचित।

दरभंगा: शनिवार को रानीपुर पंचायत के एक होटल में सदर प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक राजकुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।

प्रखंड में नवनिर्वाचित कंसी पंचायत के मुखिया विभा देवी को सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया।

चुनाव के लिए मुखिया संघ की हुई बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया ने भाग लिया।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए बल्हा पंचायत के मुखिया दीपनारायण पासवान एवं बासुदेवपुर के मुखिया संगीता देवी को सचिव पद के लिए शम्मा परवीन, कोषाध्यक्ष पद पर अजय ठाकुर, संयुक्त कोषाध्यक्ष पद के लिए इज्जतवा हसन, संरक्षक के रूप में गजाल परवीन को सर्वसम्मति से चुना गया।

Advertisement

नव निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ उपस्थित विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने एक साथ मिलकर, प्रखंड के सभी पंचायतों में गरीब हितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने, पंचायत कर्मचारियों को नियमित पंचायतों में ड्यूटी सुनिश्चित कराने, पंचायतों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान पूर्व मुखिया अविनाश कुमार ठाकुर उर्फ मंटू, मोहमद सब्बानी, दिलीप भगत आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…