Home Featured विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया यज्ञेश्वर सिंह के निधन पर शोक।
January 16, 2022

विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया यज्ञेश्वर सिंह के निधन पर शोक।

दरभंगा: मझले कुमार के नाम से प्रसिद्ध दरभंगा राज परिवार के अंतिम कुमार यज्ञेश्वर सिंह के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने रविवार को शोक जताया।

 संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अपने शोक संदेश में उनके निधन को मिथिला-मैथिली के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को मिलनसार स्वभाव का जिंदादिल इंसान बताया। उन्होंने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ पिता की प्रतिमूर्ति बताते कहा कि अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए वे हमेशा जीवंत बने रहेंगे.

Advertisement

उनके निधन पर मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा, प्रो० जीवकांत मिश्र, मणिकांत झा, प्रवीण कुमार झा, हीरा कुमार झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, हरिश्चंद्र हरित, डॉ गणेश कांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढा भाई, डॉ उदय कांत मिश्र, डॉ महानंद ठाकुर, विनोद कुमार, दुर्गानंद झा, आशीष चौधरी, पुरूषोत्तम वत्स आदि ने भी शोक व्यक्त किया.

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…