Home Featured गृहरक्षकों को स्मार्ट बनाने केलिए सभी जिलों में दिया जाएगा प्रशिक्षण: उपसमादेष्टा।
January 21, 2022

गृहरक्षकों को स्मार्ट बनाने केलिए सभी जिलों में दिया जाएगा प्रशिक्षण: उपसमादेष्टा।

दरभंगा: गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाओं के उप महानिरीक्षक सह उपसमादेष्टा अरविंद कुमार ठाकुर शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे। वहां गृहरक्षकों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रमंडलीय समादेष्टा मनोज कुमार नट ने फूल और बुके देकर उनका स्वागत किया।

उन्होंने प्रमंडलीय समादेष्टा एवं जिला समादेष्टा कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्यालय कैंपस में पौधरोपण किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गृहरक्षक सरकार की रीढ़ है। सभी कार्यालय व सड़कों पर गृहरक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं। वे स्मार्ट बनें इसलिए सभी जिलों में उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने विशेष तौर पर गृहरक्षकों की बहाली पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2011 के बाद

Advertisement

अभी तक बहाली नहीं हुई है। जल्द से जल्द सभी जिलों में होमगार्ड की बहाली हो।

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि जब जवान सेवानिवृत्त होते हैं तो उससे पूर्व 20 वर्ष तक ईपीएफ कटता है। जब वे सेवानिवृत्त होते हैं तो उनको एक साथ 1.50 लाख की राशि भुगतान होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कार्यालय पुराने

Advertisement

बस स्टैंड के पास है। यह कार्यालय बहुत जल्द लहेरियासराय मुख्यालय के पास चला जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति जवानों को ट्रेनिंग के लिए इंटरव्यू चल रहा है।

वहीं मनोज कुमार नट ने बताया कि गृहरक्षकों के बच्चों को कौशल विकास संबंधी प्रशिक्षण के तहत कार्यालय में राजमिस्त्री एवं बढ़ई को प्रशिक्षित किया जा रहा है। गृहरक्षकों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए परेड करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रचार-प्रसार संबंधी जनजागरूकता का मॉक ड्रिल जवानों द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…