Home Featured बड़ा लक्ष्य हासिल करने एवं लंबी दूरी तय करने के लिए पार्टी का आर्थिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी: विनय चौधरी।
January 22, 2022

बड़ा लक्ष्य हासिल करने एवं लंबी दूरी तय करने के लिए पार्टी का आर्थिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी: विनय चौधरी।

दरभंगा: शनिवार को दरभंगा में भी जदयू केलिए स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान की शुरुआत हुई। इसकी शुरुआत जदयू जिलाध्यक्ष सह बेनीपुर विधायक प्रो. विनय चौधरी ने 51 हजार रुपये की सहयोग राशि का चेक देकर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बड़े लक्ष्य के लिए पार्टी को संसाधनों से लैस करने के साथ-साथ राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने एवं लंबी दूरी तय करने के लिए पार्टी का आर्थिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है। संगठन को मजबूत बनाने, राष्ट्रीय स्तर पर जदयू की मजबूत उपस्थिति की बात आर्थिक सुदृढ हुए बिना संभव नहीं है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो लक्ष्य तय किया गया है दरभंगा जिले में साथियों के सहयोग की बदौलत उसे हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।

मौके पर प्रो. चौधरी ने 51 हजार रुपये की सहयोग राशि का चेक दिया। साथ ही पार्टी नेता ऋषिकेश चौधरी ने 25 हजार, महिला जदयू की जिलाध्यक्ष ललिता झा ने 25 हजार, बेनीपुर प्रखंड अध्यक्ष कृति मोहन झा ने 25 हजार, बेनीपुर के प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद राय ने 21 हजार, जिला पार्षद धर्मेन्द्र कुमार झा ने 21 हजार, डॉ. अशरफ हुसैन ने 21 हजार, समीर झा ने 11 हजार, जय भारद्वाज गौड़ी ने 11 हजार तथा फूल कुमार झा ने 11 हजार रुपये का चेक दिया।

Advertisement

विधायक प्रो. चौधरी ने कहा कि इस अभियान को जिला से प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी पहुंचाया जायेगा।

मौके पर जिला संग्रह प्रभारी विधायक रत्नेश सदा, जिला संगठन प्रभारी रंजीत सहनी व वरीय उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खान उर्फ रोमी खान ने भी विचार रखे। इस अवसर पर विमल कुमार चौधरी, राजकुमार राय, राजकुमार, संजीव कुमार मिश्र, अभय कुमार झा सत्तो, मनोज साहनी, राजीव कुमार झा, मनोज कुमार मिश्र, काली प्रसाद देव, भरत प्रसाद देव सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…